फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   अवैध निर्माण व कब्जों की कर सकेंगे मोबाइल एप पर शिकायत

अवैध निर्माण व कब्जों की कर सकेंगे मोबाइल एप पर शिकायत

Sat, 22 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण व कब्जों की कर सकेंगे मोबाइल एप पर शिकायत
अवैध निर्माण व कब्जों की शिकायत अब मोबाइल ऐप पर
विज्ञापन

- नगर निगम ने तैयार की योजना, 15 दिन मेें ऐप को तैयार किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में हजारों की संख्या में चल रहे अवैध निर्माण, सरकारी जमीन पर कब्जे, अतिक्रमण व अवैध प्रचार सामग्री की शिकायत अब ऐप के जरिये निगम में कर सकेंगे। इसके लिए निगम ने योजना तैयार की है। 15 दिन मेें ऐप को तैयार किया जाएगा। जिसके बाद लोगों को शिकायत करने के लिए निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में संयुक्त निगमायुक्त-4 रोहित यादव ने निगम अधिकारियों को ऐप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शहर में चल सभी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऐप बनाने का सुझाव दिया। जिस पर निगम के सभी अधिकारियों ने सहमति जता दी है। निगम अधिकारियों के अनुसार ऐप के माध्यम से आने वाली शिकायतों का जल्द निपटान होगा। लोगों को सिर्फ फोटो क्लिक करके ऐप के माध्यम से शिकायत भेजनी होगी। बैठक में चीफ इंजीनियर एनडी वशिष्ठ, संयुक्त निगमायुक्त-4 रविंद्र यादव, वरिष्ठ योजनाकार अधिकारी सतीश पराशर सहित कार्यकारी अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन


ऐप के लिए बैठक में अभी सुझाव दिया गया है। आने वाले 15 दिनों में मोबाइल ऐप को तैयार किया जाएगा। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -रोहित यादव, संयुक्त निगमायुक्त-4, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed