फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले चार दबोचे

हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले चार दबोचे

Tue, 24 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले चार दबोचे
हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले चार दबोचे
विज्ञापन

क्रॉसर.....
- पुलिस की बोलेरो गाड़ी रोककर लूटने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कट्टा, देसी पिस्तौल, लोहे की रॉड, रस्सी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी गाड़ियों को रुकवाकर उनसे लूटपाट की वारदात को अंजाम देेते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि हीरो होंडा चौक के पास स्थित सेक्टर-33 मार्बल मार्केट के पास चार युवक हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपी यहां गाड़ियों को रुकवा रहे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत ही मौके पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस की बोलेरो गाड़ी को रुकवाया और एक आरोपी ने चालक की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। इस पर चालक ने गाड़ी के अंदर की लाइट जला दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जिस पर पुलिस ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान पलवल निवासी अनिल, प्रकाश, राहुल व तेज सिंह उर्फ डिल्लन के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उक्त हथियार बरामद किए। सदर थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed