{"_id":"5b7c0b7442c792466408c271","slug":"141534856052-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, बहु व समधी पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, बहु व समधी पर केस
Updated Tue, 21 Aug 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां ने मार्च में आत्महत्या की, बेटे ने पत्नी पर दर्ज कराया मुकदमा
गुरुग्राम। आत्महत्या के लिए उकसाने पर सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने मृतका की बहु व समधी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने मार्च में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अगस्त में ऑस्ट्रेलिया से घर लौटे मृतका के बेटे ने मां का सुसाइड नोट कई टुकड़ों में पाया। जिसमें मां ने अपनी बहु व समधी पर मानसिक शोषण करने व अपशब्द कहने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-10ए निवासी अजय यादव ने शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2011 में पंजाब के प्रीत नगर मंडी गोबिंदगढ़ की भारती से हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी के साथ ऑस्ट्रेलिया चला गया। कुछ दिन पत्नी भारत लौट आई और अजय की मां कैलाश यादव व पिता रमेश यादव के पास रहने लगी। आरोप है कि उसने सास-ससुर के साथ अभद्रता शुरू कर दी। परेशान होकर 11 मार्च को कैलाश ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस दौरान परिजनों ने इस संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।