फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   प्लॉट बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

प्लॉट बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Wed, 16 May 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्लॉट बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी
प्लॉट बेचने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांव कादीपुर में प्लॉट बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार शिवपुरी निवासी नीरज डागर ने अप्रैल महीने में प्लॉट खरीदने के लिए सोमपाल नाम के व्यक्ति से संपर्क किया था। प्लॉट का सौदा 50 लाख रुपये में तय हुआ था। सौदा तय होने के बाद नीरज ने उन्हें 30 लाख रुपये नकद व 20 लाख रुपये का चेक दिया था। इसके साथ ही रजिस्ट्री की तारीख भी निश्चित कर ली थी। रजिस्ट्री के लिए नीरज ने कुछ दिन बाद का समय दे दिया। आरोप है कि जब रजिस्ट्री कराने का समय आया तो उन्होंने सोमपाल से संपर्क किया, लेकिन उनका संपर्क सोमपाल से नहीं हो पाया। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरजीत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमपाल के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में देकर मामला दर्ज कराया है। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed