{"_id":"5af87e8f4f1c1bcf408b50ae","slug":"131526234767-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1100 रुपये के विवाद में अहाता संचालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1100 रुपये के विवाद में अहाता संचालक को पीटा
Updated Sun, 13 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1100 रुपये के विवाद में अहाता संचालक को पीटा
गुरुग्राम। पार्टी के बाद 1100 रुपये के बिल को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठियां बरसीं। युवकों ने अहाता संचालक के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार साउथ सिटी-2 निवासी ललित मल्हान मारुति वर्कशाप में जॉब करता है। शुक्रवार रात को अपने करीब आधा दर्जन दोस्तों के साथ बेरी वाला बाग स्थित अहाते में पार्टी करने गया था। रात करीब 9 बजे पार्टी करने के बाद वह बिल का भुगतान करने के लिए कैश काउंटर पर पहुंचा। यहां बिल भुगतान को लेकर अहाता संचालक व युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों मेें मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि युवकों ने संचालक व अन्य कर्मियों को लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने पिस्तौल दिखाते हुए उसे उसकी बट से मारा। जिसमें संचालक बेहोश हो गया। जाते हुए युवकों ने उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। शिवाजी नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि 1100 रुपये के बिल को लेकर विवाद शुरू हुआ था। अहाते में लगे सीसीटीवी कैमरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-----