फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   मॉल की पार्किंग में भिड़े बाउंसर, गोली लगने से एक घायल

मॉल की पार्किंग में भिड़े बाउंसर, गोली लगने से एक घायल

Thu, 20 Sep 2018 05:08 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
मॉल की पार्किंग में भिड़े बाउंसर, गोली लगने से एक घायल
पार्किंग में पहले बाउंसर को पीटा, फिर गोली मारी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित मॉलीक्यू बार में तैनात बाउंसर के साथ छह से अधिक लोगों ने मारपीट की। बाउंसर को गोली भी मारी गई, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-29 मार्केट स्थित मॉलीक्यू बार में तीन महीने पहले सुमित बतौर बाउंसर काम देखता था। बार संचालक ने उसे हटाकर बार की सुरक्षा का काम सोनीपत निवासी प्रवीण को दे दिया। जिससे सुमित बेहद नाराज था। बुधवार रात इसी रंजिश में सुमित अपने साथी सुरेंद्र, संदीप व अनिल सहित अन्य के साथ मिलकर मार्केट की पार्किंग में प्रवीण से मारपीट की। इस दौरान सुमित ने प्रवीण पर गोली भी चलाई। गोली उसके पैर में लगी। गोली लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) शमशेर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जिस हथियार से चलाई वह अवैध था। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed