{"_id":"5afc71304f1c1bda408b5e36","slug":"11526493488-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नहाने गया किशोर डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नहाने गया किशोर डूबा
Updated Wed, 16 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नहाने गया किशोर डूबा
- मृतक की नहीं हो सकी पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बुधवार दोपहर को राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर को राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव चंदू में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एक किशोर का शव पानी में तैर रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को प्लांट से बाहर निकलवाया। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों से शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए शवगृह में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नहाने के लिए आया था और वह नहाते वक्त प्लांट में डूब गया। शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है।
-------