फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   नंबरदार हत्याकांड में पुलिस आयुक्त ने किया एसआईटी का गठन

नंबरदार हत्याकांड में पुलिस आयुक्त ने किया एसआईटी का गठन

Tue, 18 Dec 2018 05:07 PM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
नंबरदार हत्याकांड में पुलिस आयुक्त ने किया एसआईटी का गठन
पुलिस आयुक्त ने एसआईटी गठित की
विज्ञापन

गुरुग्राम/मानेसर। आईएमटी चौक पर 5 नवंबर की रात नंबरदार सुमेर सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में हत्यारे अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस आयुक्त (सीपी) कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने पुलिस आयुक्त केके राव को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। राव ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है। इससे पूर्व ग्रामीण मानेसर तहसील के बाहर एकत्र हुए और पंचायत भी की।
5 नवंबर को मानेसर गांव के नंबरदार सुमेर सिंह को अपाचे बाइक सवार तीन युवकों ने आईएमटी चौक पर बुलाकर गोलियों से भून दिया था। पुलिस के हाथ आज तक खाली हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को मानेसर तहसील का घेराव किया था। जिसके बाद आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दो दिन का समय मांगा था। सोमवार को उक्त मोहलत भी खत्म हो गई। मंगलवार सुबह करीब 200 ग्रामीण पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे और अपनी मांग रखी।
विज्ञापन

---
रुपयों के लेनदेन की बात आई सामने
सूत्रों की मानें तो नंबरदार का रुपयों का लेन-देन था। करीब 2 करोड़ रुपये नंबरदार ने कम ब्याज पर उधार लेकर अधिक ब्याज पर आगे दूसरों को उधार दिए हुए थे। सूत्रों की मानें तो इन्हीं रुपयों के लेन-देन के विवाद में हत्या हुई है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed