{"_id":"5af87e914f1c1bce408b5153","slug":"111526234769-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित: दीमक मारने की दवा के बर्तन में पानी पीने से बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशोधित: दीमक मारने की दवा के बर्तन में पानी पीने से बच्ची की मौत
Updated Sun, 13 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीमक मारने की दवा के बर्तन में पानी पीने से नाबालिग की मौत
- पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दीमक मारने की दवा के बर्तन में पानी पीने से 14 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी जगदीश अपने परिवार के साथ बेगमपुर खटोला के एक फार्म हाउस में रहते हैं । उनके साथ उनकी 14 वर्षीय बेटी मीना भी रहती थी। घर में दीमक मारने के लिए जगदीश ने दवा लाकर रखी थी। एक बर्तन में रखी दवा खत्म होने के बाद बर्तन धोने के लिए रखा हुआ था। 6 मई को मीना ने अनजाने में उसी बर्तन में पानी डालकर पी लिया, जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। इस पर परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बादशाहपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
----