फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ड्रंक एंड ड्राइव नाके पर एयर होस्टेस ने मंगेतर संग पुलिसकर्मी को पीटा

ड्रंक एंड ड्राइव नाके पर एयर होस्टेस ने मंगेतर संग पुलिसकर्मी को पीटा

Mon, 20 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ड्रंक एंड ड्राइव नाके पर एयर होस्टेस ने मंगेतर संग पुलिसकर्मी को पीटा
इंडिगो एयरलाइंस की एयरहोस्टेस ने मंगेतर संग पुलिसकर्मी को धुना
विज्ञापन

-दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया
-ड्रंक एंड ड्राइव नाके पर जांच के लिए रुकवाया गया था, मंगेतर बहुराष्ट्रीय कंपनी में अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सहारा मॉल के पास लगे डंक एंड ड्राइव नाके पर रविवार को जांच के दौरान इंडिगो एयरलाइंस की एयर होस्टेस ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीट दिया। यहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों को काबू किया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नाके पर जांच के दौरान पुलिसकर्मियों से 48 घंटे में मारपीट की यह दूसरी घटना है। 2018 में अब तक 18 मामले पुलिसकर्मियों से मारपीट के दर्ज हुए हैं।

दल्ली के जनकपुरी निवासी धनंजय एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सीनियर अधिकारी है। उसकी मंगेतर मुंबई निवासी निक्की विजय तिवारी है, जो इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस है और गुरुग्राम के रिजेंसी पार्क-1 डीएलएफ फेज-4 में रहती है। रविवार रात दोनों एमजी रोड से अपनी वर्ना गाड़ी से गुजर रहे थे। गाड़ी धनंजय चला रहा था। यहां सहारा मॉल के बाहर लगाए गए नाके पर उनकी कार रुकवाई गई। जहां पुलिसकर्मी ने उनसे एल्कोहल जांच करवाने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर दोनों भड़क गए और गाड़ी से नीचे उतर आए। दोनों ने ट्रैफिक एएसआई के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों को काबू किया। ईएएसआई गजानंद ने इसकी शिकायत सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक संदीप ने बताया कि जांच जारी है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed