{"_id":"6303ac40fb6115218a18698b","slug":"crime-gurgaon-news-noi666205911","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद भी अस्पताल ने बना दिया 50 हजार का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के बाद भी अस्पताल ने बना दिया 50 हजार का बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। फर्रूखनगर हादसे के बाद एक तरफ जहां मृतकों के घरों व परिजनों में कोहराम मचा था, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल संचालक इसमें भी अपनी कमाई का मौका नहीं छोड़ रहे थे। ऐसा ही मामला सेक्टर-90 स्थित एक बड़े निजी अस्पताल से सामने आया जहां हादसे में पारस के दम तोड़ने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को 50 हजार रुपये का बिल पकड़ा दिया। इस पर पारस के परिजनों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवार युवकों ने शायद फ्यूल लेने के लिए पेट्रोल पंप के सामने स्थित कट से अचानक टर्न लिया होगा। इसी बीत बेहद तेज रफ्तार में आ रही बस जिस वक्त कार को टक्कर मारी, उस वक्त बस की रफ्तार कम से कम 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। ऐसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें सवार चारों युवा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई थी। बावजूद इसके सेक्टर-90 स्थित उक्त अस्पताल ने इलाज के नाम पर 50 हजार रुपये का बिल बना दिया। पारस के चचेरे भाई गुल्लू ने बताया कि मरीजों की जिंदगी और मौत से इन अस्पताल वालों का कोई मतलब नहीं है। इन्हें सिर्फ अपनी आमदनी से मतलब है।