फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   youth brutally beaten for opposing the abuses miscreants took away mobile and purse of victim

Gurugram: गालियों का विरोध करने पर युवक को बेरहमी से पीटा, मोबाइल व पर्स भी छीन ले गए बदमाश

Fri, 19 Aug 2022 11:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 11:04 PM IST
सार

होटल के कर्मचारी ने मालिक अशोक के पास फोन किया तो उन्होंने गाली देनी शुरू कर दी और थोड़ी देर बाद मौके पर आ गए। इसी बीच पीड़ित के दोस्त होटल पर आए तो उनको अलग कमरे में बैठा दिया गया। अशोक होटल पर आए तो गाली देनी शुरू कर दी और गाली का विरोध किया तो मारपीट करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
youth brutally beaten for opposing the abuses miscreants took away mobile and purse of victim
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

युवक के कपड़े उतारकर मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित जबरन शराब पिलाई गई। खून से लथपथ होने के बाद आरोपियों ने उसके दो मोबाइल और पर्स छीन लिए। युवक के साथ मारपीट करने के दौरान वीडियो भी बनाई गई। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव बास निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह झाड़सा में रहता है और सेक्टर-47 निवासी अशोक के पास ड्राइविंग का काम करता है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद मालिक अशोक ने एक होटल में कमरा लेकर कॉलिंग के काम पर रख लिया था। रविवार को काम न होने की वजह से मालिक ने रूम पर आराम करने के लिए बोल दिया। उन्होंने बताया कि शाम को रूम पर सो रहा था। थोड़ी देर बाद होटल पर काम करने वाला जीतू उसे उठाकर होटल के एक निजी कमरे में ले गया।
विज्ञापन


गालियों का विरोध करने पर की मारपीट
होटल के कर्मचारी ने मालिक अशोक के पास फोन किया तो उन्होंने गाली देनी शुरू कर दी और थोड़ी देर बाद मौके पर आ गए। इसी बीच पीड़ित के दोस्त होटल पर आए तो उनको अलग कमरे में बैठा दिया गया। अशोक होटल पर आए तो गाली देनी शुरू कर दी और गाली का विरोध किया तो मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी बीच होटल मालिक रवि, जीतू और अशोक ने उसके कपड़े उतार दिए और मुर्गा बनाकर बेल्ट-डंडे से मारपीट करने लगे। जिसकी वजह से नाक से खून निकलने लगा। उन्होंने बताया कि कपड़े खून से लथपथ होने के कारण उन्होंने अपने कपड़े दिए और जाते हुए मोबाइल फोन छीन लिए। शिकायत पर गुरुग्राम सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed