फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   crime

हाईवे पर बिलासपुर में टोल बिल्डिंग से फिर टकराई कार, एक गंभीर

Fri, 31 Jan 2020 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
मानेसर। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-48 पर स्थित बिलासपुर में पुराना टोल प्लाजा बिल्डिंग के नीचे शुक्रवार को एक बार फिर एक कार डिवाइडर व पिलर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जयपुर की ओर से आ रहे कार चालक ने बिलासपुर में टोल बिल्डिंग के नीचे डिवाइडर में टक्कर मार दी, जिसके बाद कार डिवाइडर को तोड़कर पिलर से टकरा गई। हादसे में कार चालक को भी काफी चोटें आई है। चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर इलाज चल रहा है। वहीं कार व बाइक दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिससे वाहन चालक करीब आधे तक जाम में फंसे रहे। हाईवे पर वाहनों के दोनों तरफ 2 किलोमीटर लंबी लाइनें लग गई। पुलिस ने कार को हटाकर बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिलासपुर स्थित इसी टोल बिल्डिंग के नीचे बृहस्पतिवार को तीन ट्राले टकराने से एक चालक की मौत हो गई थी जबकि एक घायल हो गया था। एनएचएआई अधिकारी बार-बार हादसों से कोई सबक नहीं ले रहे है। अधिकारी बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहे है। बड़े हादसे में पूरी बिल्डिंग ही नीचे गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच में बनाई है बिल्डिंग
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित बिलासपुर चौक से आगे सड़क के बीच में ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल बिल्डिंग बनाई हुई है। इस बिल्डिंग के नीचे आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। जिससे पूरी बिल्डिंग हिल रही है। बिल्डिंग का पिलर टूटने से बड़ा हादसा हो सकता है।

- सिंधरावली में हाईवे पर दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
वहीं दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिंधरावली में बाइक सवार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और वह फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
..........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed