{"_id":"5e33179d8ebc3e842d274409","slug":"crime-gurgaon-news-noi4889646126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से छत पर खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से छत पर खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांव खांडसा में छत पर खेल रहे तीन वर्षीय अरव ने 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार पकड़ लिया। करंट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। तेज करंट से अरव के दोनों हाथ जल गए थे और वह दूर जा गिरा था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
गांव खांडसा निवासी मृतक अरव के पिता दीपक शर्मा पास ही एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वह दो मंजिल के मकान में रहते हैं। तीन साल का अरव बृहस्पतिवार दोपहर को छत पर खेल रहा था। खेल-खेल में उसने छत के नजदीक से गुजर रहे हाई टेंशन तार को पकड़ लिया। उसने जैसे ही तार को पकड़ा, वह उससे चिपक गया। उसे देखकर पड़ोस की छत पर खड़ी महिला ने शोर मचा दिया। महिला का शोर सुनकर जैसे ही अरव के परिजन छत पर पहुंचे तो उन्होंने उसे बेहोश पाया। परिजन अरव को तुरंत नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-37 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब वह छत पर पहुंचे तो बच्चे के दोनों हाथ जले हुए थे और उसके सिर से खून बह रहा था। डॉक्टरों के अनुसार मौत का कारण तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा लेकिन आरंभिक जांच में तेज करंट के बाद सिर में लगी चोट मौत की वजह हो सकती है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
------