फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CPR technique is very effective in heart attack: Dr. Aggarwal

हार्ट अटैक में बेहद कारगर है सीपीआर तकनीक : डॉ. अग्रवाल

Sat, 29 Apr 2023 12:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 29 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
CPR technique is very effective in heart attack: Dr. Aggarwal
विद्यार्थियों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण के अंतर्गत सीपीआर की भी दी जाएगी जानकारी
विज्ञापन




रेड क्रॉस सोसाइटी और सेंट जॉन की पहल से, आपदा से बचाव का भी दिया जाएगा प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
गुुरुग्राम। भाग दौड़ भरे जीवन और बदलते परिवेश में हार्ट अटैक से मौत के मामलों में भी इजाफा हुआ है। समय रहते ऐसे व्यक्ति को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया जाए तो जान बचाई जा सकती है। यह बातें भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और सेंट जॉन की ओर से आयोजित वर्चुअल मीटिंग में हरियाणा के राज्य सचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहीं।
उन्होंने कहा कि यदि कार्डियक अरेस्ट के पहले कुछ मिनटों में मरीज को सीपीआर दिया जाए, तो मरीज के जीवित रहने की संभावना दोगुना या तीन गुना हो सकती है। इसे लेकर राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस वर्ष प्रत्येक जिले के 17 स्कूलों में प्राथमिक सहायता व गृह परिचर्या का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा । जिसमें 100 लड़कों को प्राथमिक सहायता व 25 लड़कियों को गृह परिचर्या का प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके अतिरिक्त जिले के 45 स्कूलों में एक दिवसीय बेसिक फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसके लिए सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिख दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य प्रशिक्षण अधिकारी संजीव धीमान द्वारा मीटिंग के एजेंडे में व्यावसायिक फर्स्ट एड होम नर्सिंग प्रशिक्षण, विद्यालयों में नि:शुल्क प्राथमिक सहायता व ग्रह परिचर्या प्रशिक्षण सीपीआर ट्रेनिंग व चालक लाइसेंसी हेतु बेसिक फर्स्ट एड ट्रेंनिंग, आपदा वीर, इत्यादि विषय रखे गए।


संयुक्त सचिव अनिल कुमार जोशी ने कहा कि आप अपनी ड्यूटी का अच्छे से निर्वहन करें। इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षण पर्यवेक्षक, रमेश चौधरी,अनिल कुमार जोशी, संयुक्त सचिव, संजीव धीमान, राज्य प्रशिक्षण अधिकारी, विजय कुमार, प्रचार अधिकारी रमेश चौधरी और विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed