फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cows and goats are ruining the tomatoes grown in the fields, the distressed farmers are forced to bear the loss

Gurugram News: खेत में लगे टमाटर को खराब कर रहीं गाय और बकरियां, आहत किसान नुकसान झेलने को मजबूर

Sat, 10 May 2025 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Cows and goats are ruining the tomatoes grown in the fields, the distressed farmers are forced to bear the loss
2 से 3 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव ने बढ़ाई किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
विज्ञापन

पुष्पेंद्र शर्मा

फिरोजपुर झिरका। मेवात के किसानों द्वारा टमाटर की बंपर पैदावार की गई। इसके चलते मेवात सहित दिल्ली एनसीआर की मंडी में टमाटर के भाव गिर गए। भाव इतने गिरे की मजबूरी में किसानों को अपने टमाटर के खेतों को भी उजड़वाने को मजबूर हो गए हैं। किसानों का कहना है कि जब मेवात के टमाटर मंडियों में नहीं पहुंचे थे तो उसे समय टमाटर का भाव 350 से 450 रुपए प्रति कैरेट अर्थात 15 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम था लेकिन जैसे ही मेवात के टमाटर मंडी में आने शुरू हुए तभी टमाटर के दाम जमीन पर आ गए। इससे क्षेत्र के किसानों को इस बार टमाटर की फसल बोने में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

टमाटर की खेती करने वाले रेशम खान, देवेंद्र शर्मा, मुकेश, भीम, साबिर, राहुल, वसीम, राहुल, शकूर इत्यादि ने बताया कि उन्होंने टमाटर की पौध लगाकर, ड्रिप के माध्यम से पौधों को पानी दिया। जैसे ही टमाटर की पैदावार क्षेत्र के खेतों में शुरू हुई। वैसे ही दिल्ली एनसीआर में टमाटर की कीमत गिर गई। उन्हें एक कैरेट के दिल्ली की मार्किट में 100 रुपये से 130 रुपये मिल रहे है जबकि दिल्ली जाने का भाड़ा 50 से 60 रुपये प्रति कैरेट तक वाहन द्वारा लिया जा रहा है। इसके चलते एक कैरट मात्र 50 से 60 रुपये अर्थात 2 से 3 रुपए प्रति किलोग्राम में ही बिक पा रही है। क्षेत्र के किसानों द्वारा टमाटर को लेकर जो मंडी में ले जाने में परेशानी आ रही है और मंडी में टमाटर के भावों को देखते हुए मजबूरी बस अपने चालू टमाटर के खेतों को उजड़वाने पर विवश होना पड़ रहा है। खेत में गोवंश व बकरियां टमाटर की फसल को बर्बाद कर रही हैं, लेकिन आहत किसान कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में टमाटर के भाव 60 से 120 रुपये मिल रहे हैं जबकि दिल्ली का भाड़ा 60 रुपये गाड़ी द्वारा लिया जा रहा है। इसके चलते किसानों को मजबूरी में अपने खड़े टमाटर के खेत में नुकसान झेलना पड़ रहा है। -सुमेर गुर्जर, निवासी फिरोजपुर झिरका


--------------------------

शहर के एक जमींदार से खेत पट्टे पर लेकर उन्होंने टमाटर के पौधे लगाए लेकिन मंडी में लगातार टमाटर के गिरते भावों से और खर्चा नहीं निकलने पर उन्होंने मजबूरी बस अपने खेत में पशुओं को चराने पर विवश हो गए हैं। इस बार टमाटर की फसल में उनका खर्चा भी पूरा नहीं हो पाया है । - साबिर, निवासी भोंड।

------------------------

टमाटर की पौधे उन्होंने बड़ी आशा के साथ लगाई थी कि इस बार टमाटर के रेट अच्छे हैं। लेकिन जैसे ही मेवात का टमाटर मंडी में आया वैसे ही टमाटर के भाव गिर गए। इसके चलते उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। यहां तक की खेतों में टमाटर लाल होकर सड़ गए हैं। टमाटर को तोड़ने की मेहनत भी उनकी नहीं भर पा रही है। -रेशम, निवासी भोंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed