फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cow smugglers' car collided with a truck parked in the parking lot, one arrested

Gurugram News: पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई गो तस्करों की गाड़ी, एक गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 03:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Cow smugglers' car collided with a truck parked in the parking lot, one arrested
चार फरार, पुलिस व गो रक्षकों की टीम कर रही थी पीछा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। भिवाड़ी मार्ग के चुंधिका मोड़ पर बुधवार की सुबह गोवंशों से भरी एक तेज रफ्तार गाड़ी असंतुलित होकर पार्किंग में खड़े ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस और गोरक्षक दल टीम भिवाड़ी की ओर से तस्करों का पीछा कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को काबू कर लिया जबकि चार अन्य फरार हो गए। वहीं, वाहन से छह गोवंशों को मुक्त कराकर गोशाला भेज दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खोरी पुलिस चौकी प्रभारी निखिल ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि गोवंशों से भरी एक गाड़ी भिवाड़ी की ओर से आएगी। सूचना के मुताबिक पुलिस ने खोरी चौकी पर नाकाबंदी कर वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो चुंधिका मोड़ पर गो तस्करों का वाहन असंतुलित होकर पार्किंग में खड़े एक ट्रक से टकरा गया।पुलिस ने एक तस्कर काबू कर लिया। बाकी फरार हो गए। जबकि छह गोवंश को मुक्त कराकर ढिढारा गोशाला भेज दिया। इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed