फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cow smugglers attack police, banned meat and tools recovered from the spot

Gurugram News: पुलिस पर गो तस्करों का हमला, मौके से प्रतिबंधित मांस व औजार बरामद

Wed, 08 Jan 2025 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cow smugglers attack police, banned meat and tools recovered from the spot
मामले में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। गोकशी की सूचना पर बड़ेड़ गांव पहुंचे चांदडाका पुलिस चौकी के जवानों पर गौ तस्करों ने हमला बोल दिया। हमले में दो पुलिस कर्मचारियों को चोंटें आईं। घायल पुलिसकर्मियों को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। पुन्हाना पुलिस ने मामले में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए। मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मौके से पुलिस ने 60 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, औजार और अन्य सामान बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम गश्त के दौरान मल्लहाका मोड़ पर मौजूद थी तभी मुखबिर से सूचना मिली की सिराजुद्दीन उर्फ काला व निजामुद्दीन उर्फ मूसा पुत्र सरफुद्दीन निवासी बड़ेड़ अपने घर के अंदर गोकशी कर कर गौमांस को पॉलीथिन में भर रहे हैं। आरोपी गौमांस की पॉलीथिन को बाइक से बेचने के लिए जाएगें। सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी तो आरोपी अपने मकान का दरवाजा बंद कर गोकशी कर रहे थे। मौके पर उनके हाथों में कुल्हाड़ी व छूरी थी।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी जैसे ही दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए तो सिराजुदीन ने अपने हाथों में ली हुई कुल्हाड़ी को पुलिस कर्मचारियों पर जान से मारने की नियत से फेंका। इसके बाद दोनों आरोपी मकान की दीवार फांदकर भाग निकले। पुलिस टीम ने मौके से 60 किलोग्राम गोमांस, तराजू, लकड़ी का गुटका, 2 छूरी, कुल्हाडी व दर्जन भर पॉलीथिन मिली। पुलिस मौके पर कार्रवाई में जुटी थी की दोनों आरोपी अपने 20-25 साथियों के साथ लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी के साथ मौके पर वापस आए और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। हमले में पुलिस कांस्टेबल भवानी व गाड़ी के ड्राइवर सुरेन्द्र को चोटें आईं। घायल पुलिसकर्मियों को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल पंहुचा, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने बरामद गौमांस सहित अन्य सामान को कब्जे में लेकर 9 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ेड़ गांव में नहीं रुक रही गोकशी
बड़ेड़ गांव में लगातार गोकशी के मामले सामने आ रहे हैं। राजस्थान सीमा के समीप स्थित बड़ेड़ गांव में गोकशी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। पहाड़ों के पास बसे इस गांव में गोकशी बड़े पैमाने पर होती है। गत वर्ष भी गोकशी के कई मामले पुन्हाना पुलिस द्वारा दर्ज किए गए थे। कुछ वर्ष पहले भी गांव के पहाड़ की दिवार के पास से भारी मात्रा में गोवंश की खाल बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed