फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cousin molested by drinking alcohol

शराब पिलाकर चचेरी बहन से किया दुष्कर्म

Sat, 21 Aug 2021 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Cousin molested by drinking alcohol
गुरुग्राम। थाना सिविल लाइन के एक इलाके में रक्षाबंधन से ठीक पहले भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले अपनी चचेरी बहन को शराब पिलाई। उसके बाद उससे दुष्कर्म किया। युवती ने होश में आने के बाद इसका विरोध किया तो दुष्कर्म के आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली। ब्लैकमेल कर युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शुक्रवार को वह महिला थाना पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल लिया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह घटना सेक्टर-52 की है। इस इलाके में माता-पिता के साथ रहने वाली युवती ने महिला थाना ईस्ट में मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि वह सिविल लाइन थाना इलाके स्थित अपने ताऊ के घर अक्सर आती-जाती थी। यहां ताऊ के लड़के ने इस साल पहले फरवरी के महीने में उसे शराब पिलाई।
विज्ञापन

शराब पीने के बाद उसे होश नहीं रहा और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद कई बार पीड़िता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा है। शुक्रवार को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed