फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cousin brother who came to bathe in Johad drowned

Gurugram News: जोहड़ में नहाने आए चचेरे भाई डूबे

Mon, 10 Jul 2023 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 10 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cousin brother who came to bathe in Johad drowned
एक भाई का शव बरामद , दूसरे युवक की तलाश जारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गांव गैरतपुरबास के जोहड़ में बीते रविवार दोपहर को नहाने उतरे दो चचेरे भाई डूब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक भाई का शव बरामद कर लिया ,लेकिन दूसरे का शव देर रात तक नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि मृतक राजस्थान के जिला चुरु के निवासी हैं। एक भाई गुरुग्राम में रहकर सीए की तैयारी कर रहा था। पुलिस के साथ ही सिविल डिफेंस की टीम ने दूसरे शव की तलाश की। अंधेरे होने के चलते सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। सोमवार को फिर से शुरू किया जाएगा।


थाना प्रभारी बादशाहपुर सतीश ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि गांव के जोहड़ में दो युवक नहाने उतरे थे। जोहड़ के पास उनके कपड़े रखे थे,लेकिन वह दिखाई नहीं दे रहे थे। इस पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक युवक का शव बरामद हो गया। दूसरे युवक के शव की जोहड़ में तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान आदित्य व जय कांत के रूप में हुई है। इसके साथ ही बताया कि दोनों चचेरे भाई गुरुग्राम के सेक्टर-95 में रहते है। आदित्य सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed