{"_id":"650bd6a25af658550d034f10","slug":"couple-beat-mother-and-son-over-money-dispute-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-14801-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पैसे के विवाद में दंपती ने मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पैसे के विवाद में दंपती ने मां-बेटे को पीटा
विज्ञापन
5.50 लाख के चेक बाउंस को लेकर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अशोक विहार फेज-3 में पिछले महीने पैसे के विवाद में एक दंपती ने मिलकर मां- बेटे के साथ मारपीट की। आरोप है कि जाते हुए दंपती ने जान से मारने की धमकी भी दी। मां की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से राजस्थान निवासी आशा ने पुलिस को बताया कि वह अशोक विहार फेज-3 में रहती है। उसने बताया कि उसके पति राजेंद्र और अरुण के बीच पैसों का लेनदेन है। इसी को लेकर अरुण ने अपनी पत्नी के नाम से 5.50 लाख रुपये का चेक उसके पति को दे दिया था। जब उसके पति ने वह चेक बैंक में लगाया तो बैंक खाते में पैसे न होने के चलते चेक बाउंस हो गया था। 29 अगस्त को अरुण अपनी पत्नी रेखा के साथ उसके घर पर आए थे। उस समय वह और उसका बेटा गौरव घर पर मौजूद थे। बातचीत के दौरान अचानक से कहासुनी हो गई। इसी दौरान अरुण ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मारपीट करनी शुरू कर दी। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।