फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Couple and three others arrested for buying mobile phones on pretense of payment

Gurugram News: भुगतान होने का झांसा देकर मोबाइल खरीदने वाले दंपती सहित तीन गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Couple and three others arrested for buying mobile phones on pretense of payment
- आरोपियों से तीन मोबाइल बरामद, अदालत में पेश करके जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाने की पुलिस ने फर्जी यूपीआई एप के माध्यम से भुगतान होने का झांसा देकर मोबाइल खरीदने वाले दंपती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए एक मोबाइल और भुगतान होने का झांसा देकर खरीदे गए दो मोबाइल सहित कुल तीन मोबाइल बरामद किए हैं।
आरोपियों की पहचान फरीदाबाद के सेक्टर-8 निवासी सोनू (29) व काजल और मालदा (पश्चिम बंगाल) के चंदीपुर गांव निवासी मोहम्मद सादेक (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी सोनू व उसकी पत्नी काजल को 7 नवंबर को बादशाहपुर से गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। वहीं, आरोपी मोहम्मद सादेक को 8 नवंबर को बादशाहपुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में इस मामले सहित गुरुग्राम से फर्जी एप के माध्यम से ही एक और मोबाइल लेकर जाने वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपी सोनू व काजल दोनों पति-पत्नी हैं और गुरुग्राम में दिहाड़ी-मजदूरी का काम करते हैं। काजल मोबाइल की दुकान पर मोबाइल खरीदती है व फर्जी एप के माध्यम से उसकी पेमेंट करती है। वहीं, उस समय आरोपी सोनू दुकान के बाहर खड़ा रहता है, फर्जी एप के माध्यम से मोबाइल खरीदने के बाद दोनों मोबाइल लेकर भाग जाते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed