Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Country Holidays Inn and Suites fined Rs 3.54 lakh

Gurugram News: कंट्री हॉलिडेज इन एंड सुइट्स पर लगा 3.54 लाख का जुर्माना

Mon, 26 Aug 2024 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Country Holidays Inn and Suites fined Rs 3.54 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। उपभोक्ता आयोग ने याचिकाकर्ता को यात्रा की बेहतर सुविधा नहीं देने के मामले में कंट्री हॉलिडेज इन एंड सुइट्स पर 3.54 लाख रुपये का हर्जाना लगाया है। इस राशि में से हॉलिडे पैकेज के लिए किए गए 2.32 लाख रुपये नौ फीसदी ब्याज दर से दिए जाएगें। साथ ही इस राशि में मानसिक पीड़ा के एक लाख व कानूनी खर्च के 22 हजार रुपये भी जोड़े गए हैं। यह आदेश उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की सदस्या खुशविंदर कौर ने दिया है। उपभोक्ता ने कंपनी से वादे के अनुसार सुविधा नहीं मिलने के चलते,अपनी याचिका में करीब 7.32 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की थी।


सेक्टर चार के रहने वाले अभिषेक त्रिपाठी ने कंट्री हॉलिडेज इन एंड सुइट्स प्रा. लिमिटेड से 15 साल के लिए एक हॉलिडे पैकेज खरीदा था। अभिषेक ने इस पैकेज के लिए चार अगस्त 2021 को करीब दो लाख का भुगतान किया था। साथ ही इस पैकेज पर अलग से तीन साल के हिसाब से एनुअल सब्सक्रिप्शन के लिए करीब 22.5 हजार रुपये का भी भुगतान किया गया था। अभिषेक ने 18 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 को गोवा में अपनी पहली पारिवारिक छुट्टी की योजना बनाई थी। इस यात्रा के लिए कंपनी के वादे अनुसार हवाई टिकट दी जानी थी। लेकिन कंपनी ने हवाई सुविधा देने से उपभोक्ता को इनकार कर दिया था। इसके बाद उपभोक्ता ने अपनी यात्रा की योजना रद्द कर दी थी। उपभोक्ता ने कंपनी को दूसरी तारीखों में यात्रा की सुविधा उपलब्ध करने के लिए कहा, लेकिन कंपनी ने मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर उपभोक्ता ने अपने पैसे वापस मांगे,जोकि कंपनी के द्वारा वापस नहीं किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed