{"_id":"64d7d4b613b525158b075a64","slug":"counseling-held-for-admission-to-the-first-year-of-siaste-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12134-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एसआईएएसटीई के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए काउंसलिंग आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एसआईएएसटीई के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए काउंसलिंग आयोजित
Sun, 13 Aug 2023 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम एसआईएएसटीई में 100 सीटों पर किए जा रहे दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में संचालित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन (एसआईएएसटीई) हरियाणा में दाखिले के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई। गुरुग्राम में संचालित एसआईएएसटीई में बीए बीएड की 30 सीटें, बीएससी बीएड मेडिकल की 35 सीटें और बीएससी बीएड नॉन मेडिकल की 35 सीटें हैं। इन्हीं 100 सीटों पर प्रथम वर्ष में दाखिले किए जा रहे हैं।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में आयोजित काउंसलिंग के दूसरे दिन शनिवार को दस्तावेजों की जांच करके दाखिले दिए गए। यहां पर गुरुग्राम के साथ ही झज्जर व कुरुक्षेत्र के संस्थान में दाखिले के लिए काउंसलिंग हो रही है। राकेश श्योराण ने बताया कि गुरुग्राम डाइट में एसआईएएसटीई पिछले दो वर्षों से संचालित हो रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षक शिक्षा में नवाचार के माध्यम से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रदेश के तीन जिलों गुरुग्राम, झज्जर व कुरुक्षेत्र में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन शुरू किए गए हैं। बीते शुक्रवार को पहले राउंड और शनिवार को दूसरे से छठे राउंड की काउंसलिंग हुई । पहला मॉप-अप राउंड 26 अगस्त को और दूसरा मॉप-अप राउंड 16 सितंबर को आयोजित होगा।