फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation will get underground water tested around Bandhwadi plant

Gurugram News: बंधवाड़ी प्लांट के आसपास भूगर्भ जल की जांच कराएगा निगम

Wed, 11 Sep 2024 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Corporation will get underground water tested around Bandhwadi plant
नगर निगम निजी एजेंसी से कराएगा जांच, प्रस्ताव तैयार, दो करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट के आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के भूजल की जांच कराई जाएगी। नगर निगम ने जांच एजेंसी के चयन के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें करीब दो करोड़ रुपये का बजट खर्च होने का अनुमान है।
निगम अधिकारियों के मुताबिक, भूजल की जांच दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण में भूजल की अशुद्धियों की जांच के लिए लैंडफिल साइट के पांच किमी दायरे में नमूने लिए जाएंगे। भूजल पीने योग्य है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। दूसरे चरण में 15 किमी दायरे में जलजमाव वाले स्थानों को चिन्हित किया जाएगा और मिट्टी में लीचेट से संभावित अशुद्धियों की मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर एनजीटी के आदेश के बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी अपने स्तर पर लैंडफिल साइट के आसपास भूजल का अध्ययन कराएगा। बीती तीन सितंबर को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सुनवाई के दौरान बंधवाड़ी समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग पेश हुए। ग्रामीणों ने एनजीटी से कहा कि बंधवाड़ी में बने कूड़े के पहाड़ों के कारण जो जहरीला पानी जमीन में जा रहा है। इससे भूगर्भ जल प्रदूषित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैंडफिल साइट के आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी फैल रही है, जबकि गांव के इतिहास में पहले ऐसी कोई बीमारी नहीं है। संयुक्त आयुक्त अखिलेश यादव के मुताबिक, नगर निगम द्वारा बंधवाड़ी लैंडफिल के आसपास भूगर्भ जल की जांच कराई जाएगी। ये जांच एक एजेंसी से कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed