फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation imposed a fine of Rs 12 lakh on 49 BWG

Gurugram News: निगम ने 49 बीडब्ल्यूजी पर लगाया 12 लाख का जुर्माना

Wed, 31 Jul 2024 05:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Corporation imposed a fine of Rs 12 lakh on 49 BWG
जुलाई में कुल 315 बीडब्ल्यूजी को जारी किए गए नोटिस, नियमों का कड़ाई से पालन करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बल्क वेस्ट जनरेटरों (बीडब्ल्यूजी) द्वारा अपने कचरे का निस्तारण स्वयं न करने से बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कचरे का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे बीडब्ल्यूजी पर अब नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 बीडब्ल्यूजी के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। इन पर कुल 12.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।जुलाई माह में अब तक कुल 315 बीडब्ल्यूजी को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।


बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कचरे के पहाड़ को खत्म करने की समय सीमा दिसंबर-2024 तक निर्धारित की है। प्रतिदिन करीब 12 सौ टन कचरा बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पहुंच रहा है। इस कचरे में बड़ी हिस्सेदारी ऐसे बीडब्ल्यूजी के कचरे की भी है। जो नियमों के तहत अपने कचरे का निस्तारण स्वयं नहीं करते हैं। निगम क्षेत्र में 16 सौ से अधिक बीडब्ल्यूजी हैं। संयुक्त आयुक्त डाॅ. नरेश कुमार ने बताया कि इन बीडब्ल्यूजी को ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के तहत अपने परिसर में स्वयं अपना कचरा प्रबंधन करना अनिवार्य है। लेकिन कई बीडब्ल्यूजी नियमों के तहत खुद कचरे का निस्तारण नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन




एजेंसियों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी
मंगलवार को निगम कार्यालय में सिटीजन सुपरवाइजरी कमेटी और एम पैनल एजेंसी के साथ बैठक की। जिसमें एजेंसियों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। संयुक्त आयुक्त डाॅ. नरेश कुमार ने एजेंसी प्रतिनिधियों से कहा कि एजेंसियां बीडब्ल्यूजी के कचरा प्रबंधन में गंभीरता व तेजी से कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल ही में निगम द्वारा 7 एजेंसियों को सूची से बाहर करने की कार्रवाई की गई है। लापरवाही मिलने पर अन्य एजेंसियाें के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed