फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation has sought applications for ownership

निगम ने मालिकाना हक के लिए आवेदन मांगे

Mon, 05 Jul 2021 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Corporation has sought applications for ownership
गुरुग्राम। राज्य सरकार द्वारा जारी मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम के जोनल टैक्सेशन ऑफिसर दिनेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत ऐसे व्यक्ति आवेदन के योग्य हैं, जो शहरी नगर निकायों की भूमि पर 31 दिसंबर 2020 को 20 वर्ष या इससे अधिक अवधि से काबिज हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लाभार्थी को कलेक्टर रेट से भी कम कीमत चुकाकर संपत्ति पर मालिकाना हक मिल जाएगा। योजना के तहत आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य किया गया है। नगर निगम की दुकानों, मकानों, भूमि पर तहबाजारी, किराएदार, लीज या लाइसेंस फीस के रूप में 20 वर्ष या इससे अधिक की अवधि से काबिज लोग योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना सरकार द्वारा 1 जुलाई 2021 से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं व्यापारी
सरकार ने यह योजना लागू कर वर्षों से चली आ रही हमारी मांगों को पूरा किया है, इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद करते हैं। बस अब यही चाहते हैं कि योजना लागू होने के बाद पारदर्शी तरीके से इसका व्यापारियों को लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बबलू गुप्ता, अध्यक्ष सदर बाजार मार्केट एसोसिएशन, गुरुग्राम
सरकार के इस कदम से हम बेहद खुश हैं। यह हमारे लिए काफी खुशी की बात है कि योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हमारा भी मालिकाना हक पाने का सपना पूरा होगा।
- धीरज गोयल, व्यापारी, सदर बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed