फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation also engaged in exercise to deal with water logging in rainy season

बरसात में जलभराव से निपटने के लिए निगम भी कवायद में जुटा

Fri, 22 Apr 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Corporation also engaged in exercise to deal with water logging in rainy season
गुरुग्राम । जिला प्रशासन और गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के बाद अब नगर निगम ने भी बरसात के समय में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कवायद शुरू की है। शुक्रवार को नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त जयदीप कुमार ने इसके लिए इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की। सेक्टर-42 स्थित नगर निगम कार्यालय में एक बैठक में उन्होंने सहायक अभियंताओं को निर्देश दिए कि जलभराव की संभावित जगहों पर पर्याप्त मशीनरी रखी जाए। वहां पर पंप और मैन पावर का समय पर प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

मानसून से पहले ही विभिन्न नालों की, ड्रेनेज सिस्टम की और सीवरेज लाइनों की सफाई कर ली जाए। इससे पहले जीएमडीए ने शहर में 30 ऐसे स्थान तलाशे थे, जहां पर सबसे अधिक जलभराव होता है। शीतला माता मंदिर रोड पर 10 में से 7 गलियां चिन्हित की गई थीं, जहां पर सबसे ज्यादा जलभराव की समस्या गंभीर है। ऐसी गलियों में पंपिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। जलभराव से निपटने की दिशा में ही उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने लगातार दो दिन दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

मकानों के आगे बने रैंप जलभराव के लिए जिम्मेदार
शहर में जलभराव की समस्या के लिए भवन स्वामियों द्वारा अपने मकान के आगे बनवाए गए रैंप भी जिम्मेदार हैं। इन रैंप के चलते भूमिगत नालों में पानी पहुंचाने के लिए लगाई गई जालियां भी ब्लॉक हो गई हैं जिसके चलते सड़कों पर पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed