फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona weakening, patients halved in seven days

कमजोर पड़ रहा कोरोना, सात दिन में आधे हुए मरीज

Tue, 08 Feb 2022 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Corona weakening, patients halved in seven days
गुरुग्राम। पिछले सात दिन से प्रतिदिन सामने आने वाले कोरोना के मामलों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि संक्रमण लगातार कमजोर पड़ रहा है। 2 फरवरी को जहां 949 केस मिले थे, वहीं 8 फरवरी को यह संख्या 425 पर सिमट गई है। आने वाले दिनों में संक्रमण के मामलों में और भी गिरावट आने की बात कही जा रही है। वहीं, इस अवधि में संक्रमण से मरने वाले वह व्यक्ति हैं जोकि शुरुआत से ही गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उन्हें कोई न कोई लंबी बीमारी रही थी।
विज्ञापन

हालांकि मंगलवार को ऑमिक्रोन का भी एक मामला सामने आया। 879 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। मंगलवार को कुल 5876 लोगों के नमूने लिए गए थे। अब जिले में 3092 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

पिछले सात दिन के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 2 फरवरी को 949 केस थे। 3 फरवरी को 896, 4 फरवरी को 814, 5 फरवरी को 682, 7 फरवरी को 478 और 8 फरवरी को 425 केस सामने आए। इस तरह साफ है कि प्रतिदिन कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस कम, लेकिन लापरवाही न बरतें
जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने कहा कि जिले में कोरोना के केस भले ही कम हुए हैं। इसके बाद भी लोग लापरवाही न बरतें, प्रशासन अपनी ओर से पूरी सख्ती बरत रहा है। सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक ही कार्य करें। सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी बनाए रखें, साथ ही मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। जिन लोगों को टीके की दोनों खुराक नहीं लगीं हैं वह तत्काल लगवाएं। इसके लिए अब आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं है।

आज 30 स्वास्थ्य केंद्रों और 31 स्कूलों में लगेगी वैक्सीन
बुधवार को जिले में 30 स्वास्थ्य केंद्रों और 31 स्कूलों में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा मंगलवार को भी जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 2183 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज और दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed