फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona patients increased in second and third week of February

पहले के मुकाबले फरवरी के दूसरे व तीसरे सप्ताह में बढ़े कोरोना मरीज

Sun, 21 Feb 2021 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Corona patients increased in second and third week of February
गुरुग्राम। देश के विभिन्न राज्यों में एक बार फिर से बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े भी जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की तरफ इशारा कर रहे हैं। गुरुग्राम में फरवरी के पहले सप्ताह के मुकाबले दूसरे व तीसरे सप्ताह में संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

फरवरी के प्रथम सप्ताह में औसतन रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या कम होकर महज 20 रह गई थी लेकिन दूसरे सप्ताह में रोजाना आने वाले मरीजों की औसत संख्या 25 तक पहुंच चुकी है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी के पहले सप्ताह में कोरोना के 140 नए मरीज आए थे जबकि दूसरे सप्ताह में नए मरीजों की संख्या बढ़कर 179 हो गई। वहीं, तीसरे सप्ताह में नए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 174 हो गई। मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग रोजाना होने वाली जांच को इस माह लगातार जारी रखेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि कोरोना की बदलती स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है और कोविड जांच इसी तरीके से चलती रहेगी।
विज्ञापन

हालांकि, जिले में हो रही कोरोना जांच के आंकड़ों को देेखें तो पता चलता है कि जांच की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई है। फरवरी के पहले सप्ताह में 21694 लोगों की कोविड जांच की गई थी जबकि दूसरे सप्ताह में कुल जांच की संख्या कम होकर 18502 तक रह गई। वहीं, तीसरे सप्ताह में जांच की संख्या और घटी और 7 दिनों में महज 15066 लोगों की ही जांच हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी के तीन सप्ताह के आंकड़े
तिथि कुल मरीज कुल जांच सक्रिय मरीज
31 जनवरी - 58207 -744496 - 389
7 फरवरी - 58347 - 766190 - 332
14 परवरी - 58526 - 784692 - 402
21 फरवरी - 58700 - 799758 223
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed