फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona patients decreased when the investigation decreased, the number still crossed 300

Gurugram News: जांच घटी तो कम हुए कोरोना मरीज, संख्या अभी भी 300 पार

Mon, 24 Apr 2023 12:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 24 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Corona patients decreased when the investigation decreased, the number still crossed 300
नए मरीज 316, ठीक हुए 410 , संक्रमण दर भी 3.5 फीसदी कम हुई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। कोरोना की जांच कम हुई तो मरीजों की संख्या भी कम हो गई। रविवार को शनिवार के मुकाबले 150 मरीज कम मिले। शनिवार को नए संक्रमित मरीजों की संख्या 466 रही थी, जो रविवार को घट कर 316 हो गई। संक्रमण दर का आंकड़ा भी कुछ नीचे आया। शनिवार को जहां संक्रमण दर 16.18 फीसदी रही थी, जो रविवार को घटकर 13.13 रह गई। 410 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 2631 रह गई है। इनमें से 16 मरीज ही विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2880 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 466 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। रविवार को 2407 मरीजों की ही जांच की गई, जिनमें से 316 नए मरीज मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में विदेश या बाहरी क्षेत्र से लौटे 35928 लोगों को सर्विलांस पर रखकर उनकी निगरानी की जा रही है। 47491 लोग विदेशों या बाहरी क्षेत्रों से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि उसने थ्री टी यानी टेस्ट, ट्रीट और ट्रैक के माध्यम से कोरोना की रफ्तार को थामने का काम किया जा रहा है। कोरोना को थामने के लिए इसी फार्मूले का इस्तेमाल किया जा रहा है। नए मरीजों की पहचान के लिए टेस्टिंग बढ़ाई गई है। मरीजों को ट्रैक किया जा रहा है और उनका निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

थ्री -टी फार्मूले पर काम कर रहे हैं। कोरोना की रफ्तार अब कम होने लगी है। आने वाले दिनों में और कम होगी। लोग लगातार कोरोना नियमों का पालन करें और सावधानी बरतें। सावधानी में बचाव है।

डॉ. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed