फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona infection confirmed in 56 patients, one dead

56 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, एक सप्ताह में 5 की मौत

Tue, 12 Jan 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Corona infection confirmed in 56 patients, one dead
गुरुग्राम। कोरोना के नए मरीजों के साथ ही मृतकों का आंकड़ा भी कम हो रहा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में 5 मरीजों की मौत हुई है जब कि नवंबर में जिले में रोजाना करीब 3 संक्रमितों की मौत हो रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को जिले में कोरोना के 56 नए मरीज आए जबकि 94 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, संक्रमण के कारण एक मरीज की मौत भी हुई। इसी के साथ अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा 57616 पर पहुंच गया है, जिसमें से 56517 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 750 हो गई है, जिसमें से 683 मरीज होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

अब विभिन्न अस्पतालों में महज 67 मरीज ही उपचाराधीन हैं। इसमें से 8 मरीजों का जिला कोविड अस्पताल व 56 मरीजों का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं, तीन मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। एक और मरीज की मौत होने के बाद कोरोना संक्रमित कुल मृतकों की संख्या बढ़कर अब 350 पर पहुंच चुकी है। इसमें से 270 पहले से ही बीमार व बुजुर्ग थे जबकि 79 मरीजों की मौत की मुख्य वजह कोरोना संक्रमण ही रहा।
विज्ञापन

जिले में पिछले 24 घंटे में कोविड जांच के लिए 2645 लोगों से नमूने लिए गए हैं, जिसमें से 2304 की जांच आरटी-पीसीआर व 341 की जांच रैपिड एंटीजन किट के जरिए की जाएगी। अब तक जिले में हुई कुल जांच की संख्या 700871 हो चुकी है, जिसमें से 640610 लोग संक्रमण से मुक्त पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटी सेंटर में रिक्त चिकित्सा अधिकारी की होगी नियुक्ति
गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल के एआरटी सेंटर में रिक्त चिकित्सा अधिकारी के पद पर वॉक इन इंटरव्यू के जरिए नियुक्ति की जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए उप सिविल सर्जन (टीबी व एड्स) डॉक्टर विनीत कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल के एआरटी सेंटर में चिकित्सा अधिकारी का एक पद रिक्त है, जिसके लिए कांट्रेक्चुअल बेसिस पर नियुक्ति की जाएगी। प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के निर्देशानुसार इसके लिए प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को वॉक इन इंटरव्यू किए जाएंगे। इसके लिए आवेदक को नगर निगम की इंजीनियरिंग विभाग में स्थित सीएमओ कार्यालय आना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आवेदक सीएमओ ऑफिस के टीबी व एड्स विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed