फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   corona infected 5 dead in gurugram

गुरुग्रामः संक्रमितों की मौत का नहीं थम रहा सिलसिला, 5 और की जान गई

Sun, 21 Jun 2020 07:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
corona infected 5 dead in gurugram
फाइल फोटो - फोटो : PTI

गुरुग्राम में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में तो औसतन काफी कमी आई है लेकिन संक्रमितों की मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में रविवार को भी 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 120 नए मरीज आए।

विज्ञापन


वहीं कोरोना के कुल मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 4427 हो गई है। मृतकों की संख्या इस कदर बढ़ी है कि जून माह में ही मई की अपेक्षा 20 गुना से भी ज्यादा 61 मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि रविवार को 116 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब जिले में कोरोना के कुल 4427 मरीजों में से 2524 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1839 मरीज उपचाराधीन हैं। उपचाराधीन में से 1239 होम आइसोलेट हैं, 102 लोग कोविड अस्पताल और 434 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। वहीं, 64 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन भी निजी लैब में पहुंचे ज्यादा नमूने
कोविड-19 जांच शुल्क कम किए जाने के बाद लगातार दूसरे दिन भी निजी लैब में शासकीय लैब की तुलना में ज्यादा संख्या में नमूनों की जांच हुई। रविवार को जिले में कुल 675 लोगों से नमूने लिए गए, जिसमें से निजी लैब में जांच के लिए 547 नमूने भेजे गए तो वहीं शासकीय लैब में महज 128 नमूनों की ही जांच की गई। यही स्थिति शनिवार को भी थी, जब 650 से ज्यादा लोगों ने निजी लैब में कोविड-19 की जांच कराई थी।


अब तक जिले में कुल 23398 लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी हैं, जिसमें से 18296 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 4427 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, अब तक विदेश से लौटे 4952 नागरिकों की भी स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें से 1948 नागरिक या तो कोरोना संक्रमित पाए गए या फिर वह कोरोना मरीजों के संपर्क में रहे। कोविड-19 की जांच शुल्क में 47 फीसदी तक की कमी होने के कारण आगामी दिनों में और भी तेजी से लोग कोविड-19 की जांच कराने को आगे आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed