फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona : 2659 new case found, 13 dead

2659 नए मरीज मिले, 13 की मौत

Tue, 11 May 2021 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Corona : 2659 new case found, 13 dead
गुरुग्राम। जिले में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रह है। पिछले कई दिनों से आंकड़ा कम होता जा रहा है। ऐसे में संक्रमण का प्रभाव कम होने और जल्द आम जनजीवन पहले की तरह सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। तीन दिनों से नए कोरोना संक्रमितों की आंकड़ा 3 हजार से कम ही रहा है। रविवार को 2842 और सोमवार को 2749 संक्रमित मरीज मिले थे। वहीं मंगलवार को इनकी संख्या 2659 रही। जिले में 13 लोगों की मौत भी हुई। राहत की बात यह भी है कि 4267 लोगों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की हैै। उधर, दिनभर में 76 केंदों पर 11049 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अभी तक 161910 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जिसमें से 127181 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। 612 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में 34117 सक्रिय केस हैं, जिसमें 31596 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि 147 जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। 2374 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उधर मंगलवार को 5301 लोगों ने पहली डोज और 5748 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। 10228 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर और 821 लोगों ने निजी केंद्रों पर टीका लगवाया। 18 से 44 वर्ष के 4224 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इनमें 3597 लोगों ने सरकारी और 627 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया। वहीं 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के 6206 लोगों को टीके लगाए गए। वहीं 153 स्वास्थ्य कर्मियों में सेे 69 ने पहली और 84 ने दूसरी डोज लगवाई। 466 फ्रंट लाइन वर्कर्स में से 180 ने पहली डोज एवं 286 ने दूसरा टीका लगवाया। अब तक जिले में 559328 लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed