{"_id":"645935b42e390e95490a1699","slug":"controversy-over-doing-scooty-on-the-side-driver-attacked-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-4900-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूटी साइड में करने को लेकर हुई कहासुनी, वाहन चालक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूटी साइड में करने को लेकर हुई कहासुनी, वाहन चालक पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में स्कूटी साइड में करने को लेकर हुई कहासुनी पर युवक ने अपने दोस्तों के साथ वाहन चालक पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने वाहन चालक को हमलावरों से छुड़ाया और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश के प्रेम लाल ने बताया कि वह गुरुग्राम में एक लॉजिस्टिक कंपनी में चालक की नौकरी करता है। वह सोमवार की सुबह अपनी गाड़ी को लोड करके आ रहा था। उसने पचगांव में जैसे ही अपनी गाड़ी घुमाई तो सामने एक युवक स्कूटी लेकर खड़ा था। प्रेम लाल की युवक से स्कूटी साइड में करने को लेकर थोड़ी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह गाड़ी लेकर अपने ऑफिस बिलासपुर के लिए निकल गया।
जैसे ही वह हाईवे किंग होटल के सामने पहुंचा, पीछे से स्कूटी पर सवार होकर तीन युवक आए और उन्होंने रॉड व हेलमेट से प्रेम लाल पर हमला कर दिया। उन्होंने स्कूटी को प्रेम लाल की गाड़ी के आगे लगा दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस घटनाक्रम में उसके चार दांत टूट गए और सिर भी फट गया। शोर-शराबा सुनकर वहां लोग एकत्रित हुए और पीड़ित को छुड़ाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। संवाद