फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Contractor's death under suspicious circumstances

Gurugram News: संदिग्ध हालात में ठेकेदार की मौत

Sat, 11 May 2024 01:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
Contractor's death under suspicious circumstances
कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी थी पुलिस को जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ थाना क्षेत्र में सरकारी कंपनियों में ठेकेदारी करने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस के अनुसार 52 वर्षीय राजीव गुप्ता सुशांत लोक फेज-1 स्थित घर में अकेले रहते थे। जबकि इनका परिवार गुजरात के राजकोट में रहता है। पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल को राजीव ने अपनी बहन को फोन पर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। तीन चार दिनों से इन्हें घर के बाहर किसी ने नहीं देखा था। बुधवार रात उनके यहां किराये पर रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि घर से बदबू आ रही है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। लॉक तोड़कर जब पुलिस अंदर पहुंची, तब राजीव गुप्ता का शव कमरे में बेड पर पड़ा हुआ मिला। बताया जाता है कि उनकी मौत दो-तीन दिन पहले हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के लोग शुक्रवार को गुरुग्राम पहुंचे हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि राजीव गुप्ता सरकारी कंपनियों में ठेकेदारी का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed