फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Continuous monitoring of sensitive areas is underway.

Gurugram News: संवेदनशील इलाकों की हो रही निरंतर निगरानी

Wed, 29 Jul 2026 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Continuous monitoring of sensitive areas is underway.
बादशाहपुर। शहर में हो रही लगातार भारी बारिश के बीच प्रशासन पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ मैदान में उतर आया है। बारिश के कारण शहरवासियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार ऑन ग्राउंड निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान जल निकासी और यातायात व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन



निरीक्षण के तहत बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला ने सेक्टर-47 स्थित बख्तावर चौक सहित कई प्रमुख इलाकों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद जल निकासी व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की स्थिति की जांच की। संजीव सिंगला ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलभराव की समस्या का तुरंत और त्वरित समाधान किया जाए। इसी क्रम में गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार ने राजीव चौक, सिग्नेचर टावर और राष्ट्रीय राजमार्ग-48 जैसे मुख्य व संवेदनशील स्थलों का दौरा किया। उन्होंने बरसाती पानी की निकासी के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को प्रभावी निगरानी के साथ-साथ तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed