फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Continuation of theft of equipment from railway line

Gurugram News: रेल लाइन से उपकरण चोरी होने का सिलसिला जारी

Mon, 12 Jun 2023 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Continuation of theft of equipment from railway line
पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन


तावडू। नूंह जिले की सीमा से जा रही वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन से उपकरण चोरी होने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। यह सिलसिला जारी है, तो पुलिस के हाथ अभी पूरी तरह खाली हैं। उपकरण चोरी होने से रेलवे विभाग के अधिकारी बेहद चिंतित हैं कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। एक बार फिर लाइन से फिटिंग के 65 उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना रोजका मेव थाना सीमा क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के उप परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि लाइन से फिटिंग उपकरण चोरी होने की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। दो दर्जन से अधिक शिकायतों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं, लेकिन अभी तक चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं हो सका। जिले की सीमा में चोरी की घटनाएं इस लाइन पर सबसे ज्यादा हुई हैं। इसलिए रेल विभाग ने निर्णय लिया है कि लाइन पर विशेष सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed