{"_id":"649c4c4ef7cf5186f407b73e","slug":"continuation-of-rain-continues-on-wednesday-forecast-of-similar-weather-till-july-2-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8506-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बुधवार को भी बारिश का सिलसिला जारी, दो जुलाई तक ऐसे ही मौसम का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बुधवार को भी बारिश का सिलसिला जारी, दो जुलाई तक ऐसे ही मौसम का अनुमान
विज्ञापन
- आसमान में बादल छाए रहने और हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना जताई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इस सप्ताह की शुरुआत से हुई बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को दोपहर बाद शहर के अलग-अगल हिस्सों में बारिश हुई। इससे गर्मी से तो राहत रही लेकिन कुछ स्थानों पर पानी भरने का क्रम जारी रहा। आगामी दो जुलाई तक के मौसम के विषय में कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान व्यक्त किया है कि इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
केंद्र के कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. मंजीत कहते हैं कि इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वातावरण में 92 फीसदी तक आद्रता रहेगी, जबकि 32 एमएम तक बारिश का अनुमान है। साथ ही 9 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
लाइनों से गाद निकालने का काम पूरा
सेक्टर डिवाइडिंग रोड सेक्टर- 47-50 के साथ हाई पावर सुपर सकर मशीन द्वारा 1800 मिमी व्यास की मास्टर सीवर लाइन की गाद निकालने का काम पूरा हो चुका है। जीएमडीए द्वारा मेफील्ड गार्डन के साथ सीवर लाइनों की गाद निकालने का काम पूरा होने से इस मानसून में इस खंड पर जलभराव कम हो जाएगा।
विज्ञापन
लक्ष्मण विहार में घरों में घुस जाता है पानी
महिला शक्ति मंच की संस्थापक व अध्यक्ष संतोष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि जब बारिश आती है तो लक्ष्मण विहार व आसपास के क्षेत्र में नगर निगम के कराए गए काम की पोल खुल जाती है। बारिश का पानी का घरों में घुस जाता है। बरसाती नाले का निर्माण भी पूरी तरह नहीं हुआ।