फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   containment zone revised

जिले में 50 से घटकर 17 हुई कंटेनमेंट जोन की संख्या

Thu, 27 May 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
containment zone revised
गुरुग्राम। एक माह पहले के मुकाबले जिले में कोरोना संक्रमण का असर अब काफी कम हो गया है। यही वजह है कि प्रशासन भी अब ढील देने लगा है। इसी क्रम में अब जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 50 से घटाकर 17 कर दी गई है। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बृहस्पतिवार को नए सिरे से कंटेनमेंट जोन के आदेश जारी किए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फिरोजगांधी कॉलोनी के 6 क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके बाद 3-3 कंटेनमेंट जोन नाथूपुर स्वास्थ्य केंद्र और गांधीनगर स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्रों में रह गए हैं और ओम नगर स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र में 2 तथा तिगरा, सुखराली व मंदपुरा स्वास्थ्य केंद्रों के क्षेत्रों में एक-एक कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। नए आदेश के मुताबिक अब केवल 7 स्वास्थ्य केंद्रों के क्षेत्रों में ही कुल 17 कंटेनमेंट जोन रह गए हैं। इन क्षेत्रों में अब भी कंटेनमेंट जोन संबंधी सभी नियम सख्ती से लागू किए जाएंगे और अवहेलना करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आने-जाने पर रहेगा प्रतिबंध
संक्रमण के ज्यादा प्रकोप वाले कंटेनमेंट जोन में संबंधित एसडीएम उस क्षेत्र के एसीपी के साथ समन्वय करके सीमाएं तय करेंगे और उसमें प्रवेश तथा निकासी के द्वार निर्धारित किए जाएंगे। इसके साथ ही सीमित रूप से ही लोगों को आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed