फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Construction of three new green police stations in the district got entangled in paperwork

Gurugram News: कागजों के फेर में उलझ गया जिले के तीन नए ग्रीन थानों का निर्माण

Fri, 12 Sep 2025 11:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 12 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Construction of three new green police stations in the district got entangled in paperwork
महिला थाना नूंह
जिले में सबसे अलग तरह की होंगी तीनों थानों की नई बिल्डिंग
विज्ञापन

शेरसिंह डागर
नूंह। जिले में तीन नए थाने बनाने की योजना कागजी कार्यवाही के फेर में उलझकर रह गई है। करीब एक साल पहले उम्मीद की जा रही थी कि उधार की बिल्डिंग में चल रहे इन नए थानों को जल्द ही अपना भवन नसीब होगा। इन थानों के निर्माण पर 17 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च होने हैं। इन थानों में महिला थाना, सिटी थाना नूंह व पिनगवां थाना शामिल है। यह निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा कराया जाएगा। करीब एक साल पहले इन भवनों का एस्टीमेट बनाकर तैयार करा नक्शा पास कराने के लिए भेजा हुआ है। तीनों थानों के यह नए भवन जिले में सबसे अलग होंगे। जिनमें स्टाफ को अंदर न तो अधिक गर्मी का अहसास होगा और न ही सर्दी का जिसके कारण बिजली की भी बचत होगी।
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार नूंह जिले में पहली बार ग्रीन थानों के भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों में स्टाफ को रहने के लिए कमरे, शौचालय, पार्किंग, मालखाना, थाना प्रबंधक कमरा, मुंशी कमरा, हवालात जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पिनगवां थाने का तीन मंजिला नया ग्रीन भवन बिजली बोर्ड के समीप पौने दो एकड़ जमीन पर करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर थाना प्रबंधक, महिला और पुरुष जांच अधिकारियों के कमरे, हवालात, मालखाना, मुंशी कमरा, पुरुष, महिला और विकलांगों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे। इसके बाद पहले फ्लोर पर महिला और पुरुष जांच अधिकारियों के अलग-अलग कमरे बनाए जाएंगे। दूसरे फ्लोर पर थाना प्रभारी सहित पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों के लिए रहने के कमरे बनाए जाएंगे। इसके अलावा जिम की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

नूंह सिटी और महिला थाने का नया ग्रीन भवन 12 करोड़ की लागत से सालाहेड़ी गांव में पौने तीन एकड़ जमीन पर बनाए जाएंगे। इनमें भी पिनगवां थाने की तरह ही सभी सुविधाएं मिलेंगी। नूंह सिटी थाने का भवन चार मंजिल का बनाया जाएगा। जिसमें बिल्डिंग के नीचे ही वाहन पार्किंग रखी जाएगी। इसके अलावा बाकी सभी सुविधाएं एक समान होंगी। महिला थाना भी पिनगवां थाने की तर्ज पर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है ग्रीन भवन:
ग्रीन बिल्डिंग को बनाने के लिए डबल दीवार लगाई जाती है। जिनके बीच में खाली जगह भी छोड़ी जाती है। यह तकनीक भवनों को अधिक ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद करती है। ग्रीन बिल्डिंग की दीवारों में अंदर न तो गर्मी का अहसास होगा और न ही सर्दी का। इसके कारण स्टाफ को गर्मियों में एसी और कूलर चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ठीक उसी प्रकार सर्दियों में भी गर्म हीटर जलाने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसा होने से बिजली की बचत भी होगी। यह सुविधा जिले में पहली बार मिलेगी।

00

तीनों थानों की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। ये थाने ग्रीन बिल्डिंग योजना के तहत बनाए जाएंगे। इसको लेकर कागजी कार्यवाही चल रही है। कार्यवाही कहां तक पहुंची है इस बारे में पता किया जाएगा और कोशिश है जल्द से जल्द इनका निर्माण हो।

कृष्ण कुमार, प्रवक्ता नूंह पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed