{"_id":"6033efa58ebc3ee93213b16e","slug":"construction-of-multipurpose-hall-pending-for-6-years-will-start-soon-gurgaon-news-noi567254131","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 साल से लंबित मल्टीपर्पज हाल का 10 दिन में शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 साल से लंबित मल्टीपर्पज हाल का 10 दिन में शुरू होगा निर्माण
विज्ञापन
गुरुग्राम। ताऊ देवीलाल स्टेडियम के अंदर अर्धनिर्मित मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण जल्द अगले 10 दिन में शुरू हो जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ सुधीर राजपाल ने सोमवार को हॉल का निरीक्षण करने के बाद इस संदर्भ में अधिकारियों को आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने हॉल की बदहाल स्थिति व जर्जर अवस्था में मौके पर रखी निर्माण सामग्री का भी बारीकी से निरीक्षण किया। खास तौर पर नींव के अंदर भरे पानी के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पानी को तत्काल बाहर निकालने के निर्देश दिए।
जीएमडीए सुधीर राजपाल के निरीक्षण के बाद आला अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। इस संबंध में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बुधवार को बैठक करने की योजना बनाई है। इसमें हॉल के निर्माण को शुरू करने की रूपरेखा तय की जाएगी।
मालूम हो कि इस मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कार्य 2015 में शुरू किया गया था। इसके निर्माण की जिम्मेदारी एचएसवीपी के पास थी। वहीं हॉल निर्माण के बाद फिनिशिंग व रखरखाव की जिम्मेदारी जीएमडीए को सौंपी गई।
विज्ञापन
इसके बाद से ही एचएसवीपी और जीएमडीए के बीच पिछले 6 सालों से इस हॉल की फाइलें घूम रहीं हैं। हुडा एडमिनिस्ट्रेटर जीतेंद्र यादव ने बताया कि अगली बैठक के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ताऊ देवीलाल स्टेडियम के मैनेजर छाजूराम ने कहा कि मल्टीपर्पज हॉल निर्माण से खिलाड़ियों को विशेेष सुविधाएं मिलेंगी। इसमें कुश्ती, जूडो, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग जैसे खेलों की इनडोर व्यवस्था होगी
निरीक्षण के दौरान जीएमडीए सीईओ सुधीर राजपाल सहित, हुडा एडमिनिस्ट्रेटर जीतेंद्र यादव, जीएमडीए चीफ इंजीनियर जीतेंद्र मित्तल, हुडा एसई हरीदत्त शर्मा, हुडा एक्सईएन महेंद्र सिंह यादव, जीएमडीए एक्सईएन अमित गोदारा, स्टेडियम मैनेजर छाजुराम गोयत मौजूद रहे।