फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Construction of multilevel parking pending for four months

चार माह से लंबित मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य

Thu, 13 Aug 2020 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Construction of multilevel parking pending for four months
गुरुग्राम। नगर निगम अनलॉक के बाद भी तीनों मल्टीलेवल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पाया है, जबकि लॉकडाउन से पहले दो पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। निगम अन्य निर्माण एवं विकास कार्य शुरू कर चुका है।
विज्ञापन

नगर निगम पुराने गुरुग्राम में जाम की समस्या से निपटने के लिए तीन मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण सदर बाजार के आसपास ही कर रहा है। लॉकडाउन से पहले सदर बाजार और कमान सराय स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। एजेंसी ने दोनों जगहों पर जमीन खुदाई का कार्य शुरू कर दिया था। लॉकडाउन के बाद से शहर में अन्य सभी काम चालू हो गए हैं, लेकिन निगम इन मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा पाया है। तीनों पार्किंग पर करीब 150 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने की योजना तैयार की है। डाकखाना चौक की मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग से जमीन तबादले को लेकर अभी मामला अटका हुआ है। कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत ने बताया कि मजदूर नहीं मिलने और अन्य कई कारणों से अभी इनका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अगले माह से काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed