{"_id":"6afafcbcbac3d4f48608713d","slug":"construction-of-manesar-and-bilaspur-flyovers-on-nh-48-affected-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107524-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनएच-48 पर मानेसर और बिलासपुर फ्लाईओवर का निर्माण प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनएच-48 पर मानेसर और बिलासपुर फ्लाईओवर का निर्माण प्रभावित
विज्ञापन
एनएच-48 पर मानेसर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बंद। फोटो- संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू होने से विकास परियोजनाओं का कार्य प्रभावित हुआ है। इसका सीधा असर दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर चल रहे प्रमुख प्रोजेक्ट्स पर पड़ा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के सख्त निर्देशों के बाद मानेसर व बिलासपुर चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम बंद हुआ है।
ग्रेप-3 के नियमों के तहत खुदाई, मिट्टी भराई, पाइलिंग, तोड़फोड़ और सड़क निर्माण जैसी धूल पैदा करने वाली सभी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की निर्माण एजेंसियों ने सुरक्षा व नियमों का पालन करते हुए साइट पर भारी मशीनरी व निर्माण कार्य बंद कर दिया है। निर्माण स्थल पर केवल प्रदूषण नियंत्रण से संबंधी उपाय किए जा रहे हैं। बिलासपुर चौक पर बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका था। वहीं, मानेसर में बनने वाले फ्लाईओवर का निर्माण होने में अभी कुछ माह का समय लगेगा। ऐसे में दोनों प्रोजेक्ट के पूरा करने की समयसीमा आगे खिसकने की आशंका बढ़ गई है।
-- --
ग्रेप-3 लागू होने से दोनों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। ग्रेप-3 की पाबंदियां हटने के बाद फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों को तेजी से शुरू कराया जाएगा, ताकि तय समय पर निर्माण पूरे किए जा सकें। - योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई