{"_id":"6815117334d18ce3ba072f73","slug":"construction-of-elevated-road-and-bilaspur-flyover-will-start-soon-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-56714-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एलिवेटेड रोड और बिलासपुर फ्लाईओवर का जल्द शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एलिवेटेड रोड और बिलासपुर फ्लाईओवर का जल्द शुरू होगा निर्माण
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया में आठ एजेंसियां आईं सामने, दो माह के दौरान परियोजनाओं पर काम शुरू होने की उम्मीद
दिल्ली से जयपुर की राह होगी आसान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो फ्लाईओवर बनने से जयपुर जाने वाले वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके लिए एनएचएआई मानेसर में एलिवेटेड रोड और बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कराने जा रहा है। इसके लिए एनएचएआई ने टेंडर जारी किया है, इसमें आठ एजेंसियां सामने आई हैं। एनएचएआई के अनुसार दोनों रुकी हुईं परियोजनाओं पर दो माह में काम शुरू करा दिया जाएगा। मानेसर में 1250 मीटर लंबी एलिवेटेड रोड पर काम होना है।
दिल्ली-जयपुर जाने वाले लोगों को मानेसर और बिलासपुर में जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके अलावा अन्य जगहों पर जाम के कारण लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में करीब ढाई घंटे की दूरी को पूरा करने में तीन से चार घंटे लग जाते हैं। आम लोगों के साथ पर्यटकों को भी जाम से दो-चार होना पड़ता है। इसे देखते हुए लंबे समय से इन जगहों पर अंडरपास या फ्लाईओवर बनाने की मांग की जा रही थी।
इस पर एनएचएआई ने दोनों जगहों पर फ्लाईओवर बनाने की योजना को मंजूरी दे दी थी। हालांकि मानेसर और बिलासपुर परियोजना पर पिछले साल काम शुरू किया था लेकिन ठेकेदार बीच में ही काम छोड़कर फरार हो गया। ऐसे में दोनों परियोजनाएं अधर में लटक गईं। अधूरा कार्य होने से लोगों को परेशानी हो रही है। बिलासपुर चौक पर अधूरे कार्य से लोग रोज जाम से दो-चार हो रहे हैं। इसे लेकर कई बार पंचायतें हो चुकी हैं। स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह इसे मामले को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठा चुके हैंं। ऐसे में दोनों परियोजनाओं को पूरा करने के लिए एनएचएआई ने टेंडर जारी किया और इसमें आठ एजेंसियों सामने आई हैं। एनएचएआई सभी के कागजातों की जांच कर रहा है और उम्मीद है कि दो माह में इस पर काम शुरू जाएगा। साथ ही एनएचएआई दो जगहों पर पुलिया का निर्माण भी कराएगा। इन सभी कार्याें पर करीब 115 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन
मानेसर में एलिवेटेड रोड पर 75 करोड़ रुपये होंगे खर्च
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे अधिक जाम की समस्या मानेसर शहर में होती है। हाईवे के दोनों ओर दुकानें होने से हमेशा यातायात प्रभावित रहता है। यहां पर लंबे समय से लोग फ्लाईओवर बनाने की मांग कर रहे थे। मानेसर फ्लाईओवर या एलिवेटेड रोड 26 पिलर्स पर 1250 मीटर लंबी होगी। मानेसर पुलिस चौकी से एनएसजी गेट पर एलिवेटेड फ्लाईओवर बनेगा। इस पर करीब 75 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसे एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है। मानेसर में यह आईटीएम फ्लाईओवर से वाहनों के उतरने के बाद पुलिस चौकी से एलिवेटेड रोड से एनएसजी गेट के पास तक बनाया जाएगा। नीचे चार लेन की सड़क के साथ सर्विस लेन होगी।
बिलासपुर में 12 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर
मानेसर के बाद बिलासपुर में करीब 1500 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे हाईवे पर लोगों को बिलासपुर चौक पर जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। दूसरी ओर पटौदी से तावडू जाने वाले वालों को भी हाईवे पार करने में मदद मिलेगी। यहां भी पहले एक कंपनी को काम दिया गया था और कंपनी ने काम बीच में छोड़ दिया था। ऐसे में एनएचएआई इसके निर्माण के लिए दोबारा से काम उठा रहा है। इस पर करीब 12 करोड़ खर्च होंगे।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो जगहों पर फ्लाईओवर व एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इसके लिए आठ कंपनियां सामने आई हैं और उनके कागजातों की जांच की जा रही है। हमारा प्रयास है कि सभी औपचारिकताएं दो माह में पूरी कर ली जाएं। इस कार्य को लेकर एनएचएआई गंभीर है। दोनों के बनने से हाईवे पर जाम की समस्या दूर हो जाएगी।
- प्रकाश तिवारी, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई