फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Connectivity to NH-48 will improve with the construction of the Sector-78/80 Master Road.

Gurugram News: सेक्टर-78/80 मास्टर रोड बनने से एनएच-48 की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Wed, 15 Jul 2026 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Connectivity to NH-48 will improve with the construction of the Sector-78/80 Master Road.
मुख्य सड़क के साथ सर्विस लेन, फुटपाथ, ड्रेनेज लाइन और ग्रीन बेल्ट होगा विकसित
विज्ञापन

नंबर गेम -31 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-78/80 (नौरंगपुर) मास्टर सेक्टर डिवाइडिंग रोड का नए सिरे से निर्माण कराएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एचपीडब्ल्यूपीसी बैठक से इसे मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही ठेकेदार को काम सौंप दिया जाएगा। करीब 31 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से न्यू गुरुग्राम और एनएच-48 की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
वर्तमान में सेक्टर-78/80 डिवाइडिंग रोड 7.5 मीटर चौड़ी दो लेन की सड़क है, जिसका रखरखाव अब तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) करता रहा है। सड़क को 84 मीटर चौड़ा करने के लिए पहले ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) भूमि अधिग्रहित कर चुका है। अब जीएमडीए इस सड़क को छह लेन मास्टर रोड के रूप में विकसित करेगा। योजना के तहत करीब 2.4 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ड्रेनेज नेटवर्क, फुटपाथ और सर्विस रोड भी बनाई जाएंगी। सड़क बनने से सेक्टर-78, 79, 80 और आसपास की आवासीय कॉलोनियों के लोगों की एनएच-48 तक पहुंच आसान होगी। तावडू से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी बेहतर और सुगम मार्ग मिलेगा।
विज्ञापन

जीएमडीए के अधीक्षण अभियंता फैजल इब्राहिम ने बताया कि इस योजना को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एचपीडब्ल्यूपीसी बैठक से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य का आवंटन कर काम शुरू कराया जाएगा। अभी एचपीडब्ल्यू पोर्टल में तकनीकी दिक्क्त है। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण से न्यू गुरुग्राम की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र की बढ़ती आबादी को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। इससे तावडू से हाईवे पर पर लोग आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed