{"_id":"64d24ce093f944e99a0aa937","slug":"congressmen-including-dipendra-hooda-stopped-from-going-to-nuh-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-11862-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेसियों को नूंह जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेसियों को नूंह जाने से रोका
विज्ञापन
एडीजीपी कानून और व्यवस्था ने धारा -144 का हवाला देते हुए नहीं दी अनुमति
रेवासन के पास करीब आधा घंटे तक रुका रहा कांग्रेसियों का काफिला, वापस सोहना लौटे
सोहना। नूंह में भड़की हिंसा के बाद वहां मंगलवार को हालात का जायजा लेने जा रहे राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित अन्य कांग्रेसियों को कुंडली मानेसर पलवल (केएमपी) पर रेवासन के पास ही रोक दिया गया। दीपेंद्र हुड्डा के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय यादव, विधायक दान सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे। कांग्रेसियों ने इस तरह रोके जाने पर कहा है कि सरकार अपनी नाकामी को छिपाना चाहती है।
मंगलवार को पहले कांग्रेसियों का काफिला सोहना पहुंचा। यहां पर कंट्री इन होटल में दीपेंद्र हुड्डा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश सरकार को कई दिन पहले सोशल मीडिया और खुफिया पुलिस के माध्यम से इनपुट मिल रहे थे। इसके बाद भी सुरक्षा में चूक हुई। इसके बाद कांग्रेसियों ने नूंह का रुख किया तो उन्हें रेवासन के पास रोक दिया गया। कांग्रेसियों ने पुलिस अधिकारियों से बात की तो एडीजीपी ममता सिंह ने इलाके में धारा 144 लगे होने का हवाला दिया।
यहां पर पत्रकारों से दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार स्थिति को भांपने में नाकाम रही। कैप्टन अजय यादव ने कहा है कि शोभायात्रा के दौरान सरकार ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए। पूरे घटनाक्रम में सरकार की भूमिका पर सवाल उठते हैं। रोके जाने के बाद सभी कांग्रेसी वापस आ गए।