फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress workers demonstrated in support of Satyagraha at IMT Manesar Chowk

Gurugram News: सत्याग्रह के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 27 Mar 2023 05:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated in support of Satyagraha at IMT Manesar Chowk
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका, भाजपा विरोधी नारे लगाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद से कांग्रेस के देश भर में संकल्प सत्याग्रह को लेकर पटौदी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर चौधरी ने सोमवार को आईएमटी मानेसर चौक पर समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
सुधीर चौधरी ने सुबह पार्टी समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करने को गलत ठहराया है। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को पूरे हरियाणा में सत्याग्रह के समर्थन में ब्लाक स्तर पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा सरकार घोटालों को छिपाना चाहती है और राहुल गांधी की आवाज को दबाना चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ पूरे देश में समर्थक खड़े हुए हैं। सत्याग्रह के बाद जरूरत पड़ी, तो जेल भरो आंदोलन करने में भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अब एकजुटता दिखाने का समय आ गया है। आगामी चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनाकर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करेंगे। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनेगी। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed