फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress will give more impetus to 'Haryana Maange Hisab' campaign: Babaria

‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान को और गति देगी कांग्रेस: बाबरिया

Wed, 31 Jul 2024 05:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Congress will give more impetus to 'Haryana Maange Hisab' campaign: Babaria
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। कांग्रेस ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान को और गति देने जा रही है। इसके लिए अभियान को लेकर नियुक्त किए गए कोऑर्डिनेटर्स को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने आज मीडिया को दी। बाबरिया, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान मंगलवार कोऑर्डिनेटर्स की बैठक लेने गुरुग्राम पहुंचे थे। इस मौके पर तीनों नेताओं ने कोऑर्डिनेटर्स को आगे के रोडमैप के बारे में समझाया।

दीपक बावरिया ने बताया कि पहले से ही कांग्रेस चुनावी मोड में काम कर रही है। तमाम कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। लगातार नए वोटर्स व नेता कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। अब पार्टी ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान को और गति देने का फैसला लिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सभी कांग्रेसजनों को पार्टी की नीतियां व भाजपा की नाकामियां घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। उदयभान ने पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं की हौसला अफजई करते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग लाएगी और इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed