फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress will fight municipal corporation elections

Gurugram News: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंदे सिंह हुड्डा ने की घोषणा

Sat, 14 Jan 2023 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress will fight municipal corporation elections
कांग्रेस सिंबल पर लड़ेगी गुरुग्राम सहित तीनों नगर निगम के चुनाव
विज्ञापन

- पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की घोषणा
- एसवाईएल के लिए सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

- पंजाब सरकार के खिलाफ अवमानना का केस दायर करने की दी सलाह


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम सहित मानेसर और फरीदाबाद नगर निगम चुनाव इस बार कांग्रेस भी अपने सिंबल पर लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा कर दी। उन्होंने साफ किया कि निगम में पार्षद और मेयर पद उम्मीदवारों को पार्टी अपना चुनाव चिह्न देगी, हालांकि उन्होंने सिरसा नगर परिषद का चुनाव बिना सिंबल लड़ने की भी बात कही। हुड्डा शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व खेल एवं युवा कल्याण मामले मंत्री सुखबीर कटारिया की माता भतेरी देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस माह के अंत तक जिला स्तर पर पार्टी संगठन खड़ा कर लेगी। प्रदेश में जिला स्तर की नई कार्यकारिणी की घोषणा करने के बाद निगम का चुनाव लड़ा जाएगा। हुड्डा ने सुखबीर कटारिया की ओर से लोहड़ी मिलन कार्यक्रम में भी शिरकत कर प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्राति की बधाई दी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश 2014 तक प्रति व्यक्ति आय के मामले में पहले नंबर पर था, आज प्रदेश कर्ज में दबा है। प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। हैपनिंग हरियाणा के दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम की धरती से ही प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का दावा किया था, कहां है निवेश। निवेशक यहां से जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
पीपीपी बना परमानेंट परेशानी पत्र
हुड्डा ने भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी परिवार पहचानपत्र योजना पर भी तंज कसा। हुड्डा ने कहा कि पीपीपी प्रदेश की जनता के लिए परमानेंट परेशानी पत्र बन गया है। सरकार ने इसे गरीब के खिलाफ हथियार बना लिया है। प्रदेश में 12 लाख लोगों के बीपीएल राशन कार्ड कट गए, पांच लाख बुजुर्गों, विधवाओं-दिव्यांगों की पेंशन कट गई। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का गठन होते ही पीपीपी को खत्म कर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाएगी।

----
एसवाईएल के लिए अवमानना का केस करे सरकार
हुड्डा ने सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर निर्माण को लेकर भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। हुड्डा ने कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत प्रदेश के हित में फैसला दे चुकी है। अगर पंजाब आनाकानी कर रहा है तो सरकार को तत्काल अदालत की अवमानना का केस दायर करना चाहिए। एसवाईएल मुद्दे पर सरकार की प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश की सर्वदलीय बैठक कराने का भी वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर निश्चित ही एसवाईएल का निर्माण होगा। हम पंजाब से अपने हिस्से की एक-एक बूंद लेकर रहेंगे। इस दौरान उनके साथ विधायक राव दान सिंह, नीरज शर्मा, मामन खान इंजीनियर, धर्मसिंह छौक्कर, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, करण सिंह दलाल गुरुग्राम युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशित कटारिया, पंकज डावर और मनीष खटाना भी मौजूद रहे।


------
कुमार प्रवीण

सिरसा नगर परिषद के चुनाव में पार्टी मजबूत उम्मीदवार को अपना समर्थन देगी। इस चुनाव में किसी प्रत्याशी को सिंबल नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed